पार्टी में सूबा कन्वीनर के पद से बर्खास्त सुच्चा सिंह छोटेपुर के अब अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सुर निकलने लगे है। उन्होने केजरीवाल को बेईमान नेता बताया है। जी हां, आम आदमी पार्टी के पूर्व पंजाब कनवीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर ने मंगलवार को परिवर्तन यात्रा शुरू की। इस दौरान प्रेसीडेंट पार्क में समर्थकों को संबोधित करते हुए छोटेपुर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बेईमान नेता बताया और कहा कि उन्होने उनके 40 साल के राजनीतिक जीवन को तबाह किया है। वह उन्हें कभी माफ नही करेंगे।
उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों को उनके साथ हमदर्दी है और वह पूरे पंजाब का दौरा करके अपने साथियों से यह जानने की कोशिश करेंगे कि वह नई पार्टी का एलान करें या न करें। पार्टी के वर्करों की सहमति के साथ 16 सितंबर को नई पार्टी के बारे में उचित एलान किया जाएगा।