फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब 'आप' विवाद पर पहली बार मुखर हुए केजरीवाल, कहा- पूरे दलित समाज से माफी मांगें बैंस

Tue, 31 Jul 2018 09:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई में सुखपाल खैरा को नेता प्रतिपक्ष पद से हटाने के बाद से चल रहे विवाद में पहली बार राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल मुखर हुए हैं। केजरीवाल ने सोमवार को एक ट्वीट करके लोक इंसाफ पार्टी के विधायकों सिमरजीत सिंह बैंस और बलविंदर बैंस पर जम कर हमला बोला।
विज्ञापन


केजरीवाल ने लिखा कि बैंस भाइयों की दलित समाज के प्रति ऐसी घटिया सोच है। बेहद शर्मनाक। बैंस पूरे दलित समाज से माफी मांगें। भाजपा, कांग्रेस, अकाली दल और बैंस की पूरे दलित समाज के प्रति ऐसी ही गंदी सोच है। ये लोग दलित समाज पर हमेशा जुर्म करते आए। इसी सोच के खिलाफ आप ने दलित को एलओपी बनाया है। पंजाब इकाई में चल रहे विवाद के बीच केजरीवाल का यह पहला ट्वीट है।

गौरतलब है कि बैंस ब्रदर्स खुल कर खैरा की हिमायत कर रहे हैं। बैंस ने हरपाल चीमा को नेता प्रतिपक्ष बनाने के विरोध में कुछ टिप्पणियां की थीं। जिसके जवाब में केजरीवाल ने ट्वीट किया है। रविवार रात को खैरा गुट के विधायकों के साथ मीटिंग के बाद पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने भी इसी लाइन पर बयान दिया था। सिसोदिया का कहना था कि एक अच्छा विचार था कि एक दलित लीडर को एलओपी बनाया जाए। सेंट्रल लीडरशिप को दुख हुआ एक दलित लीडर आगे आ रहा है तो विरोध की क्या जरूरत है।
विज्ञापन


हल निकाल लेंगे खैरा - मान
सांसद भगवंत मान भी पंजाब इकाई के विवाद पर पहली बार बोले, उन्होंने भी सोमवार को एक ट्वीट किया। मान ने लिखा कि अपने खून पसीने से बनाई पार्टी में संकट देख कर मन उदास है। विरोधी जरूर खुश हो रहे होंगे। दुख है कि मेरे अधिकार में कुछ नहीं है। क्योंकि यह सारा अधिकार चुने हुए विधायकों का है। खैरा साब मेरे बड़े भाई हैं। बहुत बेखौफ और बेबाक नेता हैं। मुझे उम्मीद है कि वह सबके साथ मिल कर संकट का हल निकाल लेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें