फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: अंतरराज्यीय सीमाओं पर मोहाली, चंडीगढ़-पंचकूला और हिमाचल पुलिस का सख्त पहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। अब वीआईपी सिटी मोहाली की सीमाओं पर मोहाली, चंडीगढ़-हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की पुलिस की टीमें आपस में समन्वय बनाकर नाकाबंदी करके सख्त पहरा देने का काम करेंगी। इसका उद्देश्य है मोहाली और आसपास के इलाकों में अपराध पर नकेल कसना। इस मामले को लेकर सोमवार को डीआईजी रोपड़ रेंज के नेतृत्व में मोहाली एसएसपी ऑफिस के कांफ्रेंस हॉल में रेंज स्तरीय अंतरराज्य समन्वय बैठक आयोजित की गई। इस दौरान चारों राज्यों की पुलिस की टीमों ने एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया गया, जिसमें पुलिस आसपास की गतिविधियों की जानकारी एक-दूसरे के साथ साझा करेगी।इस बैठक में रवजोत ग्रेवाल वरिष्ठ कप्तान पुलिस फतेहगढ़ साहिब, गुलनीत सिंह खुराना वरिष्ठ कप्तान पुलिस, रूपनगर, तुषार गुप्ता कप्तान पुलिस स्थानीय मोहाली, मनप्रीत सिंह कप्तान पुलिस ग्रामीण, मोहाली और पड़ोसी राज्यों जैसे हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना, बिलासपुर और बद्दी के वरिष्ठ पुलिस कप्तान और हरियाणा और चंडीगढ़ (यूटी) पुलि के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और सभी ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन

कमांडेंट सीआरपीएफ एयरपोर्ट मोहाली ने भी इस बैठक में हिस्सा लिया। उपरोक्त के अलावा पुलिस महानिरीक्षक अंबाला-सह-पुलिस आयुक्त पंचकूला और पुलिस उप महानिरीक्षक मंडी भी वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से शामिल हुए। इस बैठक में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शराब, ड्रग्स और नकदी के आदान-प्रदान पर अंकुश लगाने के लिए अंतरराज्यीय संयुक्त नाके, कानून व्यवस्था के मुद्दे, रेंज/जिला स्तरीय सुरक्षा समन्वय, गैंगस्टरों, ड्रग व शराब और हथियारों के सप्लायर के संबंध में खुफिया जानकारी पर चर्चा की गई। अंतरराज्यीय सीमाओं पर सख्त नाके लगाने और लोकसभा चुनाव-2024 से संबंधित अन्य मुद्दों पर भी विचार विमर्श किया गया।
आपसी सहयोग को बेहतर बनाने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाए गए और पीओ, भगोड़े, पैरोल जंपर्स और बदमाशों के बारे में जानकारी संबंधित राज्य समकक्षों के साथ साझा की गई। अंतरराज्यीय सीमाओं पर नशीली दवाओं/शराब तस्करी आदि जैसी अवैध गतिविधियों के लिए उपयोग किए जाने वाले मार्गों की पहचान करने और उन्हें सख्त नाकाबंदी और गश्त से कवर करने पर चर्चा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें