फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवाली पर यूं सेफ रखें अपनी आंखों को

Sat, 02 Nov 2013 03:35 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली सभी के लिए खास होती है। चमकदार आतिशबाजी और आसमान छूते रॉकेट को ध्यान से न चलाए जो वे खतरनाक साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन


ग्रेवाल आई इंस्टीट्यूट के सीईओ डॉ. एसपीएस ग्रेवाल के अनुसार आतिशबाजी से आंखों को नुकसान होता है। दिवाली पर ऐसे मामले अधिक आते हैं। सावधानी बरत कर इस प्रकार के हादसों से बचा जा सकता है।

ग्रेवाल आई इंस्टीट्यूट की ओर से कुछ ऐसे टिप्स दिए गए हैं, जैसे-
1. अभिभावक बच्चों को अपनी देखरेख में ही पटाखे चलाने दें
2. नए और अनजान पटाखों के उपयोग से बचें
3. आंखों की सुरक्षा के लिए कुछ सुरक्षात्मक पहने
4. आतिशबाजी करते समय बहादुरी दिखाने का प्रयास न करें

आंखों के जख्मी होने पर फर्स्ट एड
1. आंखों को न मसलें
2. साफ कपड़े के कोने से आंखों को साफ करें
3. आंखों को साफ पानी से साफ करें
4. अगर कोई टुकड़ा आंखों में फंसा हो तो खुद निकालने का प्रयास न करें
5. आंखों को बंद रखें और तुरंत आंखों के डॉक्टर के पास जाएं
6. अगर आंखों में कोई केमिकल चला जाए तो आंखों को साफ पानी से आधे घंटे तक साफ करें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें