फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा को राहत: कविता खन्ना ने गुरदासपुर से चुनाव नहीं लड़ने का किया एलान, बब्बू की उम्मीदवारी पर उठाए थे सवाल

Sat, 13 Apr 2024 04:35 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)

सार

भाजपा गुरदासपुर से हमेशा सेलिब्रिटी कार्ड खेलती रही है, लेकिन इस बार पठानकोट के हलका सुजानपुर के बीजेपी पूर्व विधायक स्थानीय नेता दिनेश बब्बू को टिकट दी गई है।  इसके विरोध में भाजपा नेता स्वर्ण सलारिया और कविता खन्ना आ गए थे। 
विज्ञापन
kavita khanna - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरदासपुर के पूर्व सांसद और एक्टर विनोद खन्ना की पत्नी कविता खन्ना ने गुरदासपुर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का एलान किया है। कविता खन्ना ने सोशल मीडिया पर लिखा कि कई राजनीतिक दलों ने मुझे उनकी टिकट से इलेक्शन लड़ने के ऑफर किए और इसके लिए मैं उनकी आभारी हूं। मेरा निर्णय है कि मैं 2024 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ूंगी। मैं गुरदासपुर के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए काम करती रहूंगी। खासकर हमारे बच्चों और युवाओं के लिए। 
विज्ञापन


भाजपा ने गुरदासपुर से दिनेश बब्बू को टिकट दिया था। इसके बाद कविता खन्ना ने इस पर नाराजगी जताई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें