फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कथक नृत्यांगना स्मृति राज ने प्रस्तुति से मोहा मन

विज्ञापन
ऑनलाइन प्रस्तुति देतीं कथक नृत्यांगना स्मृति राज। - फोटो : CHANDIGARH
विज्ञापन
चंडीगढ़। उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार) की ओर से तीन दिवसीय ‘नेशनल ट्रांसजेंडर डांस फेस्टिवल’ का ऑनलाइन आयोजन किया जा रहा हैै। दूसरे दिन कथक नृत्यांगना स्मृति राज ने विष्णु वंदना के साथ शुरुआत की। इसके बाद कथक में उठान, आमद, परन, लयबाट आदि प्रस्तुत किया। इसके बाद फैज अहमद फैज की गजल ‘रंग पहरन का’ और तीन ताल में तराना पर नृत्य किया।
विज्ञापन

इससे पहले मंगलवार को कथक नृत्यांगना देवेंद्र एस मंगलमुखी ने उत्सव के पहले दिन प्रस्तुति दी। इन्होंने अमीर खुसरो के तराना ‘यार-ए-मन बयां बयां’ से शुरुआत की। इसके बाद तीन ताल में उठान, ठाठ, सलामी, परन और आमद की प्रस्तुति दी। अमीर खुसरो द्वारा एक ठुमरी और दरबारी तराना ‘का से कहूं सजनी मन की बतियां’ से कार्यक्रम का समापन किया। मूल रूप से जयपुर के रहने वाली देवेंद्र दिल्ली में एक संगठन पैसिफिक इंडिया फॉर ट्रांसजेंडर्स नाम से संगठन चलाती हैं। इनके गुरु कपिला राज शर्मा हैं। संस्कृति मंत्रालय और संस्कार भारती द्वारा राष्ट्रीय मीरा सम्मान प्राप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें