चंडीगढ़। शहर में बुधवार को कोरोना के 40 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं, एकांतवास में में रखे गए 37 मरीजों को 10 दिन की अवधि पूरी करने पर छुट्टी दे दी गई। राहत की बात यह रही कि 72 घंटे के दौरान शहर में कोरोना से एक भी मौत की पुष्टि नहीं की गई है। पॉजिटिव मिले मरीजों में 27 पुरुष और 13 महिलाएं शामिल हैं। शहर में कोरोना से अब तक 334 मरीजों की मौत हो चुकी है।