फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कश्मीरी छात्रों ने सुखना लेक पर निकाली मशाल यात्रा,दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कश्मीरी छात्रों ने पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए रविवार को चंडीगढ़ के सुखना लेक पर मशाल यात्रा निकाली। छात्रों ने मोमबत्तियां और पोस्टर लेकर मृतक लोगों को श्रद्धांजलि दी और सांप्रदायिक सौहार्द व शांति के समर्थन में नारे लगाए। ये सभी छात्र राजपुरा के आर्यन्स ग्रुप ऑफ कॉलेज के थे। छात्र समन्वयक शाहिद और जहांगीर ने कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए मृतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान कई स्थानीय लोग और पर्यटक भी छात्रों के साथ शामिल हुए और इस पहल का समर्थन किया। आर्यन्स ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन डॉ. अंशु कटारिया ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें