फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तबीयत ठीक नहीं है, महिलाएं ऐसे रख सकती हैं करवा चौथ का हेल्दी व्रत

Wed, 19 Oct 2016 04:22 PM IST
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
करवाचौथ - फोटो : File Photo
विज्ञापन
ऐसे रख सकते हैं हेल्दी करवा चौथ का व्रत: जीएमसीएच-32 की चीफ डाइटीशियन डॉ. मधु गुप्ता के मुताबिक सुबह के वक्त लोगों की खाने की आदत नहीं होती है। इस वजह से कई महिलाओं से खाया नहीं जाता और वे थोड़ा बहुत खाकर पूरा दिन भूखी रहती हैं।
विज्ञापन


जिन महिलाओं से नहीं खाया जाता है वे कम से कम दही, नारियल पानी, नारियल या केला जरूर लें। बादाम, काजू और अखरोट भी ले सकते हैं। कोई भी काम न करें। इससे भूख लग सकती है। शाम के वक्त शुगर वाली चाय ले सकते हैं। ग्रीन टी पी सकते हैं।

डायबिटिक महिलाएं भी शुगर वाली चाय पी सकती हैं, क्योंकि सुबह से उन्होंने कुछ नहीं खाया होता है। इससे उन्हें कोई दिक्कत नहीं आएगी। व्रत तोड़ने के बाद लिक्विड डाइट ज्यादा लें। जितना हल्का खाना खाएंगे, उतना बेहतर रहेगा। स्पाइसी तो कत्तई न खाएं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

डायबिटिक पीड़ित के लिए एहतियात

ऐसे रख सकते हैं हेल्दी करवा चौथ का व्रत - फोटो : File Photo
पीजीआई के इंडोक्राइनोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. संजय बडाडा के मुताबिक उन महिलाओं को व्रत नहीं रखना चाहिए, जो इंसुलिन ले रही हैं। इसके अलावा जिनका ब्लड शुगर का स्तर ज्यादा होता है, उन्हें भी इससे बचना चाहिए।

ज्यादा देर तक भूखे रहने से हाइपोग्लाइसीमिया होने का खतरा बनता है। जिनका ब्लड शुगर थोड़ा कंट्रोल में हैं, वे डॉक्टरी सलाह पर सुबह खाने के बाद मेटफार्मिंन के साथ डीपीपी-4 इनहिबिटर्स की गोली ले सकते हैं। इससे उन्हें हाइपोग्लाइसीमिया नहीं होगा, लेकिन दवा लेने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर पूछे हैं।

अगर आप बीमार हैं या डेंगू और चिकनगुनिया से पीड़ित हैं तो करवा चौथ का व्रत न रखें। यह सलाह जीएमएसएच-16 के सीनियर फिजीशियन व मेडिसिन के एचओडी डॉ. गोपाल भारद्वाज ने दी है। उनके अनुसार बुखार पीड़ितों के शरीर को पानी की काफी जरूरत पड़ती है।

पानी की कमी पर डीहाइड्रेशन हो सकता है। अस्पताल तक पहुंचने की नौबत आ सकती है। यदि किसी महिला को एक या डेढ़ हफ्ते पहले भी बुखार हुआ है तो वह भी व्रत रखने से गुरेज करे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें