फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करतारपुर कॉरिडोर के लिए सड़क पर मिट्टी डालने का काम शुरू, विधिवत पूजा हुई और नारियल फोड़ा

Fri, 05 Apr 2019 10:31 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला(पंजाब)
विज्ञापन
करतारपुर कॉरिडोर
विज्ञापन
भारत-पाक सीमा पर बनने जा रहे करतारपुर कॉरिडोर के लिए सड़क पर मिट्टी डालने का काम कंस्ट्रक्शन कंपनी सीगल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने शुरू कर दिया। कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट जतिंदर ने भूमि पूजन के बाद नारियल फोड़कर काम की शुरुआत की। इसके बाद मौजूद सभी लोगों को प्रसाद बांटा गया। इस दौरान जतिंदर सिंह ने कहा कि वह किसानों का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने अपनी कच्ची फसलों पर उन्हें जेसीबी चलाने और काम शुरू करने की अनुमति दी।
विज्ञापन


हालांकि सरकार कच्ची फसलों का मुआवजा किसानों को दे रही है। फिर भी पकने को आई फसल उजाड़ देना भी किसानों के लिए हिम्मत का काम है। जतिंदर सिंह ने बताया कि मिट्टी डालने का काम शुरू कर दिया गया है। दो महीने के अंदर मानसून से पहले मिट्टी डालने का काम पूरा हो जाएगा। संभव है कि सितंबर से पहले ही रोड बनकर तैयार हो जाएगा। भारत-पाक सीमा की फेंसिंग के ऊपर से जीरो लाइन तक जो ब्रिज बनेगा, उसका काम भी शुरू कर दिया जाएगा।

करतापुर कॉरिडोर रोड फोर लाइन होगी। उन्होंने यह भी बताया कि इंटिग्रेटेड चेक पोस्ट के काम के लिए नौ अप्रैल को लैंडपुट ऑफ अथॉरिटी की ओर से टेंडर लगाया जाएगा और 15 अप्रैल से पहले इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस अवसर पर नरेंद्र सैणी प्रोजेक्ट मैनेजर, अजीत पाल सिंह तालमेल अफसर, कनवर कोहली तालमेल हेड, अमर सिंह रंधावा इंजीनियर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोपाल चावला की शमूलियत वाली कमेटी को पाकिस्तान ने किया भंग

पाकिस्तान सरकार ने उस दस सदस्यीय कमेटी को भंग कर दिया है, जिसमें आतंकी हाफिज सईद के साथी और खालिस्तान समर्थक गोपाल चावला को शामिल किया गया था। कमेटी को भंग करने की जानकारी पाकिस्तान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता डॉ. फैसल मुहम्मद ने एक ट्वीट में दी। पाकिस्तान सरकार द्वारा करतारपुर कॉरिडोर के माध्यम से गुरुद्वारा करतारपुर साहिब में माथा टेकने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं का ध्यान रखने के नाम पर कमेटी बनाई थी। इस पर भारत सरकार ने आपत्ति उठाई थी।

भारत सरकार ने दिल्ली स्थित पाकिस्तान दूतावास के हाई कमिश्नर को विदेश मंत्रालय में तलब कर स्पष्ट कर दिया था कि भारत इस प्रकार की कमेटी को स्वीकार नहीं करेगा। इसके बाद भारत ने दोनों देशों के अधिकारियों के बीच पाकिस्तान वाघा सीमा पर होने वाली दो अप्रैल की बैठक स्थगित कर दी। भारत ने कहा था कि पाकिस्तान सरकार अटारी सीमा पर 14 मार्च को आयोजित की गई बैठक में रखे प्रस्तावों पर अपनी स्थिति स्पष्ट करे। साथ ही करतारपुर साहिब की पावन धरती पर माथा टेकने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था का ब्लू प्रिंट भी मांगा था।

कमेटी भंग होने के बाद इस बात की संभावना है कि दो अप्रैल की स्थगित बैठक पर भारत सार्थक रवैया अपना सकता है। पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा साहिब के दर्शनों के लिए जाने वाले जत्थों को खालिस्तानी साहित्य बांटना और विदेश में शरण लिए खालिस्तानी नेताओं के साथ मिल कर भारत विरोधी भाषण करवाने के पीछे गोपाल चावला का ही हाथ होता है। पाकिस्तान सरकार ने गोपाल चावला को पाकिस्तान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का महासचिव भी नियुक्त किया हुआ है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें