फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करतारपुर कॉरिडोर पर कैप्टन अमरिंदर बोले-दर्शन के लिए 'जजिया' टैक्स हटाए पाक

Wed, 11 Sep 2019 12:43 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर लोधी (कपूरथला)
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरदिंर सिंह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार श्री करतारपुर साहिब के दर्शन के लिए आने वाली सिख संगत पर एंट्री फीस के नाम पर ‘जजिया’ टैक्स की मांग को तुरंत हटाए। पहले पासपोर्ट के लिए भारी-भरकम फीस रख दी और अब इस तरह का टैक्स पंजाब की संगत अदा नहीं कर सकती है। उन्होंने कहा कि इस मामले में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को सख्त स्टैंड लेना चाहिए। जिससे सिख संगत सहजता से गुरु घरों के दर्शन कर सके।

विज्ञापन


पाकिस्तान द्वारा एंट्री फीस न हटाए जाने पर सूबा सरकार संगत को अपने स्तर पर फीस देकर दर्शन करवाने की सुविधा उपलब्ध करवाने के सवाल पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह बस यह बोले कि केंद्र सरकार को इस तरह की डिमांड को हटाने के लिए बात करनी चाहिए। वह भी इस मामले को उठाएंगे। 

Trending Videos

 गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में सीएम ने मंत्रियों के साथ माथा टेका

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह मंगलवार को सुल्तानपुर लोधी में आयोजित कैबिनेट की बैठक में शामिल होने से पहले पूरे मंत्रिमंडल के साथ गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में नतमस्तक हुए। उनके साथ कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, ओम प्रकाश सोनी, साधू सिंह धर्मसोत, राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, सुंदर शाम अरोड़ा, सुखजिंदर सिंह रंधावा, बलबीर सिंह सिद्धू भी थे।

गुरुद्वारा श्री बेर साहिब पहुंचने पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की पूर्व अध्यक्ष बीबी जागीर कौर, पूर्व वित्त मंत्री डा. उपिंदरजीत कौर व मैनेजर सतनाम सिंह रियाड़ ने सिरोपा भेंटकर सम्मानित किया। इसके बाद मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह वहां से मंत्रियों को साथ लेकर सुल्तानपुर लोधी में श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व समारोहों को समर्पित चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

 कैबिनेट मंत्री ओपी सोनी की तबीयत बिगड़ी

पंजाब के कैबिनेट मंत्री ओपी सोनी की सुल्तानपुर लोधी में अचानक तबीयत बिगड़ गई। गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में माथा टेकने के बाद वह सीएम की अनुमति लेकर बैठक के दौरान ही वापस लौट गए। मंगलवार को सुल्तानपुर लोधी में 550वें प्रकाश पर्व के मद्देनजर पहली बार प्रदेश सरकार की ओर से चंडीगढ़ में सचिवालय और पंजाब भवन की बजाय सुल्तानपुर लोधी में बैठक करने के फैसले पर सुबह से मंत्रियों का पावन नगरी आगमन शुरू हो गया। सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह सुबह ही सुल्तानपुर लोधी पहुंच गए थे। धीरे-धीरे मंत्रियों का आना भी शुरू हो गया। गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में नतमस्तक होने के बाद उनके मंत्रिमंडल में शामिल ओपी सोनी की गर्मी की वजह से तबीयत बिगड़ गई और वह लौट गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें