सिद्धू ने पाक में सजी स्टेज पर जैसे ही बोलना शुरू किया तो संगत की तरफ से जो बोले सो निहाल व तालियों से उनका स्वागत किया गया। भारत में मीडिया के सामने लंबे समय से चुप्पी धारण किए सिद्धू ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा, ‘जिसने कॉरिडोर को खोला वो लख दा, जिसने पंगे पान दी कोशिश की वह कख दा।’
सिद्धू ने कहा कि यार हो तो इमरान जैसा जिसने मेरी गुजारिश सुनी। बात सिर्फ गलियारे की नहीं, बात अमन की भी है। बात पूरे विश्व दी है। 10 माह में इमरान ने स्वर्ग बना दिया। पर मेरा तो हाल है कि यह दिल मांगे मोर, हमें तो इमरान से काफी कुछ चाहिए। इमरान शेर नहीं बल्कि बब्बर शेर है। इमरान का दिल समंदर जैसा है।
सिद्धू ने कहा कि इमरान खान साहिब आप परवाह न करो, एक एक सिख सवा-सवा लाख का है। मेरी एक जफ्फी इतना रंग लाई है। अगर मेरी जफ्फी से सिख समुदाय को इतना कुछ मिलता है तो मैं सौ-सौ बार जफ्फी डालने के लिए तैयार हूं। मेरी जफ्फी में प्यार है, मोहब्बत है, जो दिल जीत सकती है।