पीएम मोदी ने डॉ. पवार का वीडियो पहले सवाल के रूप में देखा
पीएम मोदी के टाउन हॉल कार्यक्रम में जनता के जिन सवालों का जवाब दिया गया उनमें पहला सवाल हरियाणा के करनाल से लिया गया था।
देश के अलग-अलग हिस्से से प्रधानमंत्री से सवाल पूछने के लिए उत्सुक हजारों लोगों में करनाल के डॉ. प्रताप सिंह पंवार का सवाल कार्यक्रम में पहले सवाल के रूप में लिया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को करनाल का सवाल काफी पंसद आया और उन्होंने इसका सबसे पहले जवाब दिया। ये सवाल एक वीडियो क्लिप के रूप में था, जिसे दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में प्रधानमंत्री ने देखा और मौके पर ही उसका जवाब दिया।
डॉ. पवार करनाल के राष्ट्रीय पशु अनुवंशिक संसाधन ब्यूरो में बतौर वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी कार्यरत हैं।
क्या पूछा सवाल, क्या मिला जवाब?
नरेंद्र मोदी
टाउन हॉल कार्यक्रम में पहले सवाल के रूप में डॉ. पीएस पंवार का जो वीडियो प्ले किया गया उसमें पवार ने प्रधानमंत्री मोदी से पूछा कि यह जो 'mygov app' तैयार किया गया है वह सिर्फ एक राजनीति है या इससे लोगों को फायदा भी है?
इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने जवाब दिया, माईगव की वेबसाइट और ऐप एक राजनीतिक वजह से लांच किए गए हैं ऐसा लोग कह सकते हैं। ज्यादातर सरकारों का उद्देश्य होता है कि वह ऐसी योजनाएं बनाएं ऐसे लोगों को पहले लाभ पहुंचाए जिससे कि अगला चुनाव जीता जा सके। लेकिन यह बात भी किसी से छुपी नहीं है कि ऐसा सोचकर चलने वाली सरकारों को लुढ़कने में ज्यादा समय नहीं लगता।
mygov को शुरू करने का मकसद लोगों को सरकार के काम के बारे में सूचनाएं देना और सीधे लोग अपनी बात प्रधानमंत्री को बता सकने का सामर्थ्य प्रदान करना है। लोग इसके जरिए सीधे प्रधामंत्री ऑफिस तक अपनी बात पहुंचा सकते हैं। हमारा मकसद सिस्टम से सरकार को कम से कम रखना है और लोगों के हाथों ज्यादा से ज्यादा ताकत देना है।
'गवर्नेंस में अक्षमता' पर डॉ पंवार ने दिए सुझाव
प्रधानमंत्री के जनता को संबोधन करने से पहले दोपहर में देशभर से आए करीब दो हजार वॉलंटियरों से "CELEBRATING THE SPIRIT OF PARTICIPATORY DEMOCRACY WITH MyGov" कार्यक्रम के तहत अलग विषयों पर अपने सुझाव सरकार को देने का आह्वान किया गया।
डॉ. पंवार ने 'गवर्नेंस में अक्षमता' को लेकर सरकार को अपने सुझाव दिए। इसके अलावा उन्होंने 1962 में बने इनकम टैक्स रूल और 1961 में बने पर एक्ट में कंफ्लिक्ट होने पर एक्ट लागू करने बारे में प्रधानमंत्री से विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि अधिकारी इस बारे में एलएलबी हॉल्डर को गुमराह करते है। इसलिए इस व्यवस्था में विशेष सुधार होना चाहिए।
पवार ने गिनाईं कानून की खामियां
मोदी
इस कारण ही ज्यादा भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। दूसरा नए भूमि अधिग्रहण के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि इस कानून में कुछ खामियां है। उन्होंने बताया कि इस नए कानून में रेफरल कमेटी की चर्चा की गई है, लेकिन रेफरल कमेटी में कौन होगा, जिसके सामने जाकर किसान अपनी जमीन का उचित मूल्य मांग सके। यह नही बताया गया। जो कि किसानों के साथ एक प्रकार का अन्याय है।
Edited by ALAKHA RAM SINGH