फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट वितरण पर हाईकमान पर बरसा भाजपा सांसद

Thu, 11 Sep 2014 11:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली/करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल के भाजपा सांसद अश्विनी चोपड़ा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण को लेकर पार्टी के तरीके पर सवाल उठाए हैं। चोपड़ा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को जारी की गई सूची पर सवाल खडा करते हुए आरोप लगाया है कि भाजपा भी कांग्रेस की तरह राजनीति में परिवारवाद को बढ़ावा दे रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि योग्य उम्मीदवारों को दरकिनार कर टिकट बांटने में परिवारों को महत्व दिया गया है। माना जा रहा है कि अश्विनी चोपड़ा और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह में पुराना विवाद है। राव अपनी बेटी को विधानसभा चुनाव का टिकट दिलाना चाहते हैं।चोपड़ा के इस विरोध को राव की राह में कांटे बिछाने के रूप में देखा जा रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

मोदी, शाह को पत्र लिखकर जताई आपत्ति

लोकसभा सदस्य ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में पार्टी के पुराने और वफादार नेताओं को विधानसभा चुनाव के दौरान टिकट वितरण के मामले में तवज्जो देने और उनके सम्मान की रक्षा करने की मांग की है।

पार्टी अध्यक्ष और प्रधानमंत्री को भेजे पत्र में अश्विनी ने पार्टी में स्थानीय स्तर पर परिवारवाद को बढ़ावा न दिया जाए। जमीन से जुड़े पार्टी कार्यकर्ताओं/नेताओं को टिकट वितरण के मामले में महत्व दिया जाए, क्योंकि पार्टी के बुरे वक्त में वे साथ रहे हैं।

सांसद ने कहा कि उन्होंने टिकट को लेकर अपनी कोई लिस्ट पार्टी नेतृत्व को नहीं सौंपी है। पत्र में उन्होंने यह भी लिखा है कि चुनावों को लेकर भाजपा के सर्वे में जिन लोगों के नाम आए थे, टिकट के बंटवारे में उनको भी महत्व दिया जाना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें