हरियाणा में करनाल के डिपो धारक दिनेश कुमार की मासिक सप्लाई तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दी गई है। पीडीएस कंट्रोल आर्डर-2009 के तहत यह कार्रवाई की गई है। राशन कार्ड धारकों को जबरदस्ती झंडे देने की शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियंत्रक करनाल ने यह आदेश जारी किया है।