अपने शहीद पिता की मौत को लेकर विवादों में घिरी गुरमेहर कौर कारगिल शहीदों के परिवारों के निशाने पर भी आ गई है। कपूरथला के कारगिल शहीद डिप्टी कमांडेंट महिंदर राज के 73 वर्षीय पिता मोहन लाल और 68 वर्षीय माता कमल ने गुरमेहर के बयानों को बचकाना बताया है।
अपने इकलौते बेटे को देश के लिए न्यौछावर करने वाले मोहन लाल और कमल ने कहा कि गुरमेहर ने अपने पिता की मौत का जिम्मेदार लड़ाई को बताकर उन सभी शहीदों का अपमान किया है।
जिन्होंने देशभक्ति की खातिर अपने प्राणों की भी परवाह नहीं की। गुरमेहर के पिता देश के लिए ही शहीद हुए हैं। ऐसे शहीद की बेटी होने के नाते उन्हें ऐसी बात नहीं करनी चाहिए।