फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: अमृतसर में कर्मजीत सिंह तो पटियाला के मेयर बने संजीव शर्मा बिट्टू

Tue, 23 Jan 2018 04:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर/पटियाला(पंजाब)
विज्ञापन
Karamjit Singh Rintu
विज्ञापन
आखिरकार 8 सितंबर 2016 से खाली मेयर की कुर्सी पर कर्मजीत सिंह रिंटू बैठ ही गए। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के लिफाफे से उनका जहां नाम निकला वहीं रमण बख्शी को सीनियर डिप्टी मेयर बनाया गया। डिप्टी मेयर यूनुस कुमार को बनाया गया। नगर निगम के कुल 85 पार्षदों में 68 पार्षदों ने शपथ ली जबकि बाकी 17 पार्षदों ने मेयर चुनाव समारोह का बायकॉट किया। यह पार्षद निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के समर्थक हैं, अधिकांश ऐसे पार्षद हैं जो सिद्धू के भाजपा से कांग्रेस में आने के साथ ही भाजपा-अकाली दल का दामन छोड़कर आए थे।
विज्ञापन


शपथ ग्रहण से पहले कमिश्नर सोनाली गिरी के नेतृत्व में बैठक में कैबिनेट मंत्री तृप्त सिंह बाजवा ने बंद लिफाफे से नाम निकाला। मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर का नामों की घोषणा की। समारोह में विधायकों की बात करें तो ओमप्रकाश सोनी, सुनील दत्ती, डॉ. राजकुमार थे। सांसद गुरजीत सिंह औजला व जिला कांग्रेस प्रधान जुगल किशोर शर्मा व अन्य कांग्रेस नेता मौजूद थे। 

कैप्टन के लिफाफे से निकलने वाला नाम रिंटू का था, जो मुख्यमंत्री की सीधी पसंद थे। सीनियर डिप्टी मेयर रमण बख्शी को बनाया गया। इनके नाम पर किसी विधायक ने विरोध नहीं किया। लेकिन विधायक सुनील दत्ती चाहते थे कि जब 50 प्रतिशत निगम चुनाव में महिला कोटा है तो कम से कम महिला सीनियर डिप्टी मेयर बने। वह अपनी भाभी ममता दत्ता को सीनियर डिप्टी मेयर बनाने के इच्छुक थे। डिप्टी मेयर का पद विधायक राजकुमार अपने विधानसभा क्षेत्र के दलित नेता प्रमोद बबला के लिए चाहते थे, लेकिन उनकी यह इच्छा पूरी न हो सकी। हालांकि डॉ. राजकुमार ने सैकड़ों के हुजूम की चुनावी रैली में वादा किया था कि प्रमोद बबला को डिप्टी मेयर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजीव शर्मा बिट्टू को पांचवां मेयर चुना गया

कांग्रेस - फोटो : File Photo
नगर निगम के चौथे हाउस के पार्षदों को मंगलवार सुबह शपथ ग्रहण कराई गई। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संजीव शर्मा बिट्टू को पांचवां मेयर चुना गया। योगिंदर सिंह योगी को सीनियर डिप्टी मेयर और विनती संगर डिप्टी मेयर चुनी गईं। कांग्रेस के सभी 59 पार्षदों की सर्वसम्मति से चुनाव किया। 

नगर निगम के साहिर लुधियानवी आडीटोरियम में नए चुने गए पार्षदों को शपथ ग्रहण कराने के लिए मंगलवार को पहली बैठक बुलाई गई थी। इसमें नगर निगम हाउस के एक्स मेंबर के तौर पर कैबिनेट मंत्री ब्रह्म महिंदरा ने भी शिरकत की। पटियाला मंडल के कमिश्नर वीरेंदरा कुमार मीना ने शपथ ग्रहण कराई। पार्षदों ने भगवान के नाम पर भारत के संविधान के प्रति विश्वास और निष्ठा की सौगंध ली। मीटिंग शुरू होने के बाद निगम कमिश्नर गुरप्रीत सिंह खैरा ने चुनाव प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। इसके बाद मंडल कमिश्नर मीना ने मेयर और अन्य ओहदेदारों के चुनाव के लिए मीटिंग की प्रधानगी करने के लिए वार्ड नंबर 58 से पार्षद नरेश दुग्गल को प्रीजाइडिंग अफसर मनोनीत किया। 

दुग्गल ने कार्रवाई आगे बढ़ाते हुए मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव का आमंत्रण देते हुए हाउस से प्रस्ताव मांगा। इसके बाद सेहत मंत्री ब्रह्म महिंदरा ने वार्ड नंबर 42 से निर्विरोध चुने गए पार्षद संजीव शर्मा बिट्टू के नाम का प्रस्ताव रखा। बिट्टू के नाम पर सभी पार्षदों ने हाथ खड़े करके सहमति दी। इस पर बिट्टू को मेयर चुन लिया गया। इसके बाद वार्ड नंबर 32 से पार्षद हरीश नागपाल ने वार्ड 48 से पार्षद योगिंदर सिंह योगी के नाम का प्रस्ताव सीनियर डिप्टी मेयर पद के लिए रखा।  डिप्टी मेयर के ओहदे के लिए वार्ड नंबर 51 से पार्षद विनती संगर के नाम का प्रस्ताव वार्ड नंबर 27 से पार्षद कमलेश कुमारी ने किया। दोनों के नामों पर पार्षदों ने हाथ खड़े करके सहमति दी। इसके बाद योगिंदर सिंह योगी सीनियर डिप्टी और विनती संगर डिप्टी मेयर चुन ली गईं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें