फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूरथला ने मोगा को हरा कर जीती चैंपियनशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कपूरथला ने मोगा को 6 विकेट से हराकर पंजाब स्टेट सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट टी-20 टूर्नामेंट जीत लिया। फाइनल मुकाबला पीसीए स्टेडियम मोहाली में खेला गया।
विज्ञापन

कपूरथला ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला लिया। कपूरथला के गेंदबाजों ने मोगा को 20 ओवर में 8 विकेट पर 137 रन के स्कोर पर रोक दिया। मोगा की पारी में ओपनर कुछ ज्यादा नहीं कर पाए, लेकिन तीसरे विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी ने टीम को एक अच्छे स्कोर की तरफ बढ़ाया। इस साझेदारी में गुरजिंदर सिंह ने 34 गेंदों में 28 और सौरभ कमल ने 37 गेंदों में 9 चौकों और 1 छक्के की मदद से 61 रन बनाए। मोगा की टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। निर्धारित 20 ओवर में टीम 8 विकेट पर 137 रन ही बना पाई। गेंदबाजी में कपूरथला से सुखदीप बाजवा ने 34 रन देकर दो और बिक्रमजीत सिंह ने 20 रन देकर दो विकेट, मदनदीप दत्त, कृष्ण और रमेश कुमार ने एक-एक विकेट लिया।
वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी कपूरथला की टीम ने 4 विकेट पर 138 रन बनाकर मैच जीत लिया। गेंदबाजी में मोगा की ओर से सौरभ कमल ने 35 रन देकर दो और गोबिंदजोत सिंह ने 28 रन देकर एक विकेट लिया। टूर्नामेंट में उपविजेता मोगा को 50 हजार रुपये का नकद पुरस्कार और विजेता कपूरथला की टीम को ट्रॉफी और नकद एक लाख रुपये का पुरस्कार प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें