फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार गिराने से रोका तो अंगुलियां काटीं

Thu, 27 Nov 2014 10:41 PM IST
अमर उजाला, कपूरथला
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव डैणविंड में घर की दीवार गिराने से मना करने पर कुछ लोगों ने एक महिला को पीटकर घायल कर दिया। थाना कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन


बलविंदर कौर पत्नी सुरजीत सिंह ने बताया कि 17 नवंबर की शाम आठ बजे वे घर पर अकेली थीं। इतने में गांव के ही चमन सिंह, बीरो, नानकी, तेजो, मीका, सुमित्र कौर वहां आए और उनके घर की दीवार गिराने लगे। उन्होंने उन्हें ऐसा करने से रोका तो धर्मेंद्र ने उनपर किरपाण से हमला कर दिया।

बचाव के लिए उन्होंने अपना दायां हाथ आगे किया तो उनकी चार अंगुलियां कट गईं। इसके बाद उन लोगों ने उन्हें पीटा। इससे वे बुरी तरह घायल हो गईं। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती कराया गया। थाना कोतवाली के एएसआई गुरमीत सिंह ने उनके बयान लेकर उक्त लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें