फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: कार सवार युवकों से दस लाख रुपये की नगदी बरामद, नहीं दिखा सके दस्तावेज, आईटी विभाग को दी सूचना

Tue, 19 Mar 2024 11:08 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

कपूरथला पुलिस ने अमृतसर की तरफ से आ रही एक जेन कार को रोक कर तलाशी ली तो कार में रखे बैग में से 10 लाख रुपये की नगदी बरामद हुई। कार सवार युवकों ने अपना नाम शिवकांत और अनूप बताया लेकिन वे नगदी के बारे में कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके।  
विज्ञापन
नगदी के साथ पकड़े गए आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कपूरथला पुलिस ने ढिलवां हाईटेक नाके पर वाहनों की चेकिंग करते हुए एक कार सवार युवकों से 10 लाख रुपये की नगदी बरामद की है। इसके संबंध में युवक कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। पैसा मिलने की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे डीएसपी भुलत्थ सुरिंदर पाल ने युवकों से पूछताछ की। देर रात तक युवक मिली नगदी संबंधी कागजात पेश नहीं कर सके। 
विज्ञापन


ढिलवां थाना एसएचओ इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह ने बताया कि 10 लाख रुपये की नगदी जब्त कर इसकी सूचना इनकम टैक्स अधिकारियों को दे दी गई है। एसएचओ के अनुसार देर शाम ढिलवां थाना पुलिस द्वारा हाइटेक नाके पर नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान अमृतसर की तरफ से आ रही एक जेन कार को रोक कर तलाशी ली गई और कार सवार युवकों से पूछताछ की गई। 

पूछताछ में युवकों ने अपना नाम शिवकांत और अनूप बताया। कार की तलाशी के दौरान उसमें पड़े एक बैग से 10 लाख रुपये की नगदी बरामद हुई। युवकों से नगदी संबंधी पूछताछ की गई तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके और न ही नगदी संबंधी कोई दस्तावेज दिखा सके। इसके बाद पुलिस ने नगदी जब्त कर इसकी सूचना इनकम टैक्स अधिकारियों को दे दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें