फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस हजार की रिश्वत लेते डॉक्टर गिरफ्तार

Sat, 30 Aug 2014 10:22 PM IST
अमर उजाला, कपूरथला
विज्ञापन
विज्ञापन
मादक पदार्थों के विचाराधीन मामले में मॉडर्न जेल में बंद जख्मी आरोपी को स्थानीय सिविल अस्पताल में इलाज के लिए रखने के नाम पर रिश्वत मांग कर रहे डा. देसराज को विजिलेंस के डीएसपी कुलवंत राय ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। डाक्टर से सरकारी गवाहों की उपस्थिति में रिश्वत की 10 हजार रुपये की राशि भी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन


डीएसपी विजिलेंस कुलवंत राय ने बताया कि शिकायतकर्ता रविजोत पुत्र सुरिंदर कुमार निवासी मोहल्ला शहरिया ने उन्हें बताया था कि उसके पिता सुरिंद्र कुमार को मादक पदार्थों के मामले में गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने कुछ दिन पूर्व छापामारी की।

पिता खुद को बचाने का प्रयास करते हुए घायल हो गए। पुलिस ने उसके पिता को गिरफ्तार किया और माडर्न जेल में शिफ्ट कर दिया। माडर्न जेल में किए गए उसके पिता के इलाज से हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा था इसलिए 12 अगस्त 2014 को उन्हें स्थानीय सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया।
विज्ञापन


12 अगस्त को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल हुए विचाराधीन आरोपी सुरिंद्र कुमार का इलाज डा. देसराज कर रहे थे। शुरू में 3-4 दिन इलाज की प्रक्रिया बिल्कुल ठीक चलती रही। इसके बाद डा. देसराज ने सुरिंद्र कुमार के बेटे रविजोत से 20 हजार रुपये मांगे।

डाक्टर की रिश्वत की मांग के बाद सौदा 15 हजार में तय हुआ। रविजोत ने डाक्टर देसराज को पांच हजार रुपये देकर बाकी के 10 हजार रुपये देने का वादा किया। पांच हजार की रिश्वत लिए कुछ ही दिन बीते थे कि आरोपी डाक्टर देसराज को बाकी की रिश्वत की राशि 10 हजार रुपये लेने की जल्दी पड़ गई।

इस दौरान डा. देसराज ने रविजोत को बाकी के 10 हजार रुपये  देने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। परेशान होकर रविजोत ने इसकी जानकारी डीएसपी कुलवंत राय को दी।

शिकायत मिलते ही डीएसपी ने दो सरकारी गवाहों सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल हुसैनपुर के प्रिंसिपल अमरजीत सिंह बाजवा व हरभजन सिंह प्रिंसिपल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोठावाल को साथ लेकर उनके सामने स्थानीय सिविल अस्पताल में योजना अनुसार शिकायतकर्ता रविजोत से 10 हजार रुपये की रिश्वत ले रहे आरोपी डाक्टर देसराज को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

विजिलेंस विभाग ने आरोपी डाक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी को दबोचने गई विभागीय टीम में इंस्पेक्टर मेजर सिंह, सब इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह, एएसआई सुखचैन सिंह, रणजीत सिंह, बलविंदर सिंह, हरीश कुमार थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें