फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को देख भागने लगा युवक, तलाशी ली तो मिली ऐसी चीज देख सभी हैरान

Mon, 24 Jul 2017 05:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब)
विज्ञापन
arresting
विज्ञापन
एक युवक नाके पर खड़ी पुलिस को देखकर भागने लगा। अनहोनी की आशंका से पुलिस ने उसे दबोचा और तलाशी ली तो हैरान करने वाली चीज बरामद हुई। घटना पंजाब के कपूरथला की है। थाना कोतवाली की पुलिस ने चेकिंग के दौरान नशीले पदार्थों और गोलियों समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को नशीले पदार्थ सहित काबू किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


एएसआई वरिंदर सिंह ने बताया कि वह पुलिस टीम समेत गांव मुश्कवेद, विला कोठी की ओर चेकिंग कर रहे थे। तभी गांव मुश्कवेद की ओर से एक युवक पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस ने शक के आधार पर युवक को रोककर पूछताछ की। तलाशी लेने पर आरोपी कालू से 25 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति को नशीली गोलियां समेत गिरफ्तार किया है।

एएसआई गुरदेव सिंह ने बताया कि वह पुलिस टीम समेत कांजली के पास गश्त कर रहे थे। तभी गांव कांजली की ओर से एक व्यक्ति पैदल आता दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर उसे काबू कर लिया। तलाशी लेने पर भोला सिंह से 40 नशीली गोलियां बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें