चेतन शर्मा और दिनेश मोगिंया
- फोटो : फाइल फोटो
कपिल देव को गुरू मानने वाले भारतीय टीम के पूर्व गेंदबाज चेतन शर्मा ने बताया कि जैसे ही उन्हें कपिल देव के दिल का दौरा पड़ने की बात पता लगी, वह स्तब्ध रह गए। जब पता लगा कि उनकी सेहत ठीक हो रही है तो जान में जान आई।
उन्होंने बताया हम दोनों चंडीगढ़ के सेक्टर- 8 स्थित डीएवी स्कूल के ट्रेनी रहे हैं। कपिल को अपना गुरू और मेंटर मानने वाले चेतन शर्मा ने कहा कि कपिल पाजी जल्द से ठीक होंगे और जानदार तरीके से गोल्फ के मैदान पर वापसी करेंगे।
कपिल पाजी ऑल द बेस्ट
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और दिनेश मोगिंया ने कहा कि कपिल पाजी एक जिंदादिल इंसान हैं। क्रिकेट, कॉमेंट्री हो या फिर गोल्ड। हर फील्ड में कपिल पाजी का कोई जवाब नहीं है। दिल को दौरा पड़ने की बात पता चली तो सुनकर काफी आश्चर्य हुआ। पाजी एक बार फिर से जल्द स्वस्थ होकर अपने चाहने वालों के बीच उनका उत्साह बढ़ाते हुए नजर आएंगे। मोंगिया ने कहा- कपिल पाजी ऑल द बेस्ट।