फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather News: भारी बारिश के कारण कांगड़ा घाटी रेलवे लाइन ठप, 14 अगस्त तक सभी ट्रेनें रद्द

Sun, 07 Aug 2022 08:49 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

पठानकोट से जोगिंदर नगर रेल खंड में रेल यातायात बहाल करना संभव नहीं है, यहां तक कि कम दूरी के लिए भी संभव नहीं है, कम से कम तब तक जब तक मानसून ऋतु समाप्त नहीं हो जाती।
विज्ञापन
पटरी पर पड़ा मलबा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांगड़ा घाटी में भारी बारिश, पत्थर गिरने और भूस्खलन के चलते कई पुल क्षतिग्रस्त होने से पठानकोट-जोगिंदर नगर (छोटी लाइन) रेल सेक्शन पर दौड़ने वाली सभी ट्रेनें रद्द कर दी हैं। बारिश से रेलवे को काफी नुकसान हुआ है। इस सेक्शन में पड़ने वाला पुल नंबर-32 को काफी नुकसान पहुंचा है। इसीलिए उत्तर रेलवे मुख्यालय और आईआईटी रुड़की के परामर्श के अनुसार पुल की मरम्मत की योजना बनाई जा रही है। फिलहाल इस सेक्शन पर दौड़ने वाली सभी ट्रेनें 14 अगस्त तक बंद कर दी गई हैं।

विज्ञापन


रेल डिवीजन फिरोजपुर की रेल मंडल प्रबंधक डॉ. सीमा शर्मा ने बताया कि इस मानसून ऋतु के दौरान कांगड़ा घाटी में भारी बारिश से पठानकोट से जोगिंदर नगर (छोटी लाइन) तक विभिन्न स्थानों पर रेलवे ट्रैक पर भारी पत्थरों के गिरने, भूस्खलन और पुलों के क्षतिग्रस्त होने की अनेक घटनाएं हुई हैं। क्षति और बाधा इतनी अधिक है कि रेलगाड़ियों का संचालन नहीं किया जा सकता है। 

परिणामस्वरूप पठानकोट से जोगिंदर नगर तक पूरे खंड में गाड़ी संचालन को 14 अगस्त तक रोकना पड़ा है। छह अगस्त की स्थिति के अनुसार, डलहौजी रोड-नूरपुर (पुल संख्या 32 के सुरक्षा कार्यों और बांध को हुई क्षति के कारण, पुल संख्या 70 पर पानी खतरे के निशान से ऊपर होने के कारण), नूरपुर-तलारा, नगरोटा सूरियां गुलेर, गुलेर-ज्वालामुखी रोड, ज्वालामुखी रोड-कोपर लाहड़, कोपर लाहड़-कांगड़ा, नगरोटा-पालमपुर, पालमपुर-बैजनाथ पपरोला, बैजनाथ पपरोला-आह्जू प्रभावित क्षेत्र है। 
विज्ञापन


बारिश के कारण उपरोक्त स्थानों के अतिरिक्त और नए स्थान प्रभावित हो रहे हैं। इन सभी स्थानों में से पुल संख्या 32 को हुई क्षति अधिक चिंताजनक है। उत्तर रेलवे मुख्यालय और आईआईटी रुड़की के परामर्श के अनुसार पुल संख्या 32 की मरम्मत करने की योजना बनाई जा रही है। पुल संख्या 32 की मरम्मत में काफी समय लगेगा। रेलवे ट्रैक को हुए नुकसान की मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। पठानकोट से जोगिंदर नगर रेल खंड में रेल यातायात बहाल करना संभव नहीं है, यहां तक कि कम दूरी के लिए भी संभव नहीं है, कम से कम तब तक जब तक मानसून ऋतु समाप्त नहीं हो जाती।

आठ ट्रेनें रद्द
रेल अधिकारियों के मुताबिक इस सेक्शन पर दौड़ने वाली आठ ट्रेनें रद्द की गई हैं। पठानकोट-जोगिंदर नगर (ट्रेन संख्या-04699), पठानकोट-बैजनाथ पपरोला (04647), पठानकोट-जोगिंदर नगर (04601), पठानकोट-बैजनाथ पपरोला (04685), जोगिंदर नगर-पठानकोट (04700), जोगिंदर नगर-पठानकोट (04602), बैजनाथ पपरोला-पठानकोट (04686) व बैजनाथ पपरोला-पठानकोट (04648) रद्द की गई हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें