फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमल कौर हत्याकांड: मुख्य आरोपी अमृतपाल दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने की प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बठिंडा। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर हत्याकांड के मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरों को दुबई में गिरफ्तार कर लिया गया है। यूएई की स्थानीय एजेंसियों ने उसे हिरासत में लेकर भारतीय एजेंसियों को इसकी सूचना दी है। आरोपी को भारत लाने के लिए कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जांच में सामने आया है कि अमृतपाल सिंह मेहरों हत्या के कुछ ही घंटों बाद देश से फरार होकर दुबई चला गया था। भारतीय जांच एजेंसियां लंबे समय से उसकी लोकेशन पर नजर रख रही थीं। हाल ही में दस्तावेजों और पहचान से जुड़े सबूतों की जांच के दौरान उसकी सही लोकेशन सामने आई और उसे हिरासत में लिया गया।
पार्किंग से बरामद हुआ था शव
यह मामला जून 2025 का है जब कमल कौर का शव बठिंडा स्थित आदेश मेडिकल कॉलेज की पार्किंग से बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई थी कि उनकी हत्या गला दबाकर की गई थी। पुलिस ने जांच में खुलासा किया कि इस हत्याकांड में अमृतपाल सिंह मेहरों के साथ उसके दो अन्य साथी भी शामिल थे, जिन्हें पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस के अनुसार हत्या की साजिश सोशल मीडिया गतिविधियों और आपसी रंजिश के चलते रची गई थी।
विज्ञापन


साजिश का मास्टरमाइंड
मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरों को इस साजिश का मास्टरमाइंड बताया गया है। उसके खिलाफ हत्या, आपराधिक साजिश और सबूत मिटाने जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। डीएसपी सिटी-2 ने कहा कि इंटरपोल के माध्यम से उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें