फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैष्णो देवी जाने वाले भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी

Fri, 29 May 2015 01:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कालका।
विज्ञापन
विज्ञापन
वैष्णो देवी जाने वाले भक्तों के लिए गुडन्यूज। रेलवे विभाग 30 मई से कालका-कटड़ा एक्सप्रेस गाड़ी शुरू करने जा रहा है। इसके लिए विभाग तैयारियां कर रहा है। यहां गाड़ी चलने के आदेश भी पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


यह गाड़ी कालका से कटड़ा के लिए मंगलवार व शुक्रवार शाम सात बजे चलेगी, लेकिन गाड़ी की शुरुआत शनिवार शाम सात बजे कालका से होने की संभावना जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, यूपीए सरकार के दौरान तत्कालीन रेलमंत्री पवन कुमार बंसल ने कालका से शिरड़ी और कालका से कटड़ा ट्रेन की घोषणा की थी। कालका से शिरड़ी त्रो ेन शुरू हो गई, लेकिन कटड़ा ट्रेन शुरू नहीं हुई थी।
विज्ञापन


कुछ महीने पहले यह ट्रेन चलाने के लिए विभाग ने तैयारी कर ली थी, लेकिन जम्मू-कश्मीर में आचार संहिता लागू होने से ट्रेन शुरू नहीं हो सकी। अब नई ट्रेन शुरू होने से माता वैष्णोदेवी के दर्शन के लिए जाने वाले भक्तों को सीधी रेल सेवा मिलेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें