फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड न्यूज: कालका-शिमला ट्रैक पर चलेगी स्पेशल टॉय ट्रेन, तारीख तय

Mon, 18 Apr 2016 10:18 AM IST
अर्चना जनदेव/अमर उजाला, सोलन।
विज्ञापन
विश्व धरोहर कालका-शिमला ट्रैक पर सैलानियों की मस्ती दुर्घटनाओं को न्योता दे रही है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विश्व धरोहर कालका-शिमला ट्रैक पर टॉय ट्रेन के रोमांचकारी सफर का सैलानियों का सपना 15 मई से पूरा होने वाला है। समर सीजन में पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए रेल विभाग दो विशेष टॉय ट्रेनें शुरू कर रहा है। करीब तीन माह तक सैलानी टॉय ट्रेन में सवारी का लुत्फ उठा सकेंगे।
विज्ञापन

सैलानी बुकिंग पहले भी करवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त टिकट की तत्काल सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। पंद्रह जुलाई के बाद पर्यटन सीजन गुजर जाता है, तब तक ट्रेनें जारी रहेंगी। मौजूदा वक्त में सामान्य छह ट्रेनें शिमला कालका मार्ग पर दौड़ रही हैं। इसकी पुष्टि कालका शिमला रेलवे निरीक्षक अमर सिंह ने की।

1903 में बिछाए गए विश्व धरोहर शिमला कालका रेलवे ट्रैक को लेकर देसी व विदेशी पर्यटकों में खासा आकर्षण है। प्राकृतिक सुंदरता से लबरेज इस ट्रैक पर मौजूद 102 सुरंगें सफर को रोमांचकारी और यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़तीं। डीआरएम अंबाला दिनेश कुमार ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी 15 मई को शिमला-कालका ट्रैक पर स्पेशल टॉय ट्रेन चलाई जाएंगी। ट्रेनों के किराये, डिपारचर और डेस्टिनेशन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 
विज्ञापन


स्पेशल ट्रेन टाइमिंग
स्पेशल ट्रेन सुबह 06:30 बजे कालका से चलेगी और 11:30 पर शिमला पहुंचेगी। दूसरी स्पेशल दोपहर 12:35 पर कालका से चलेगी, करीब 7:00 बजे शिमला पहुंचेगी। इसमें तीन श्रेणियों के लिए अलग-अलग किराये का प्रावधान है।
विज्ञापन

इसमें साधारण में 20 रुपये प्रति पैसेंजर, द्वितीय श्रेणी में करीब 40 रुपये तथा चेयर क्लास/प्रथम श्रेणी में करीब 245 रुपये के करीब किराया लगेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें