फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट आंदोलन, पंचकूला में कालका शिमला हाइवे जाम किया

Sat, 20 Feb 2016 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
जाट आरक्षण आंदोलन का असर पंचकूला में भी दिखने लगा है। शनिवार को यहां पर जाटों ने कालका शिमला हाइवे जाम कर दिया। ऐसे में पुलिस को भी हलका बल का प्रयोग करना पड़ा। जाटों ने पंचकूला के चंडी मंदिर आर्मी कैंटोनमेंट के बाहर जाम करीब आधे घंटे जाम लगाया।
विज्ञापन


पंचकूला प्रशासन व पुलिस ने समझदारी से काम लेते हुए आंदोलनकारियों को समझाकर जाम खुलवाया। सतीश कादियान एवं आजाद मलिक ने बताया कि शनिवार को जाट आरक्षण को लेकर शातिपूर्वक प्रदर्शन किया गया है, लेकिन यदि सरकार ने जल्द ही फैसला नहीं लिया तो स्थिति हरियाणा के बाकी जिलों की तरह पंचकूला में भी उग्र प्रदर्शन होगा। अभी 200 लोग सड़कों पर हैं।

आने वाले दिनों में 10 हजार लोग सड़कों पर होंगे। उनका प्रदर्शन किसी राजनीतिक पार्टी से प्रेरित नहीं है और किसी तरह से सरकारी संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। उन्होंने बताया कि दो दिनों से धरना दे रहे हैं, लेकिन भाजपा का कोई भी नुमाइंदा व सरकारी अधिकारी मिलने नहीं आया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर तैनात थी। जाटों संघर्ष लंबा खींचने के लिए एक संघर्ष समिति बनाई है। यह समिति रोजाना की रणनीति तय करेगी। इसी सिलसिले में दोबारा सेक्टर 6 के जाट धर्मशाला में जाट समुदाय की बैठक हुई। इस बैठक का महिलाएं भी हिस्सा बनीं। इससे आंदोलन तेज होने के स्पष्ट संकेत मिल रहे है।

बैठक में राजेंद्र पंघाल प्रधान, राकेश गिल उपप्रधान, आजाद मलिक प्रेस सचिव, सोनू दहिया, अमित नरवाल, सुरेद्र कुंडू, संदीप बिडान को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। इसके अलावा महिला प्रधान सुदेश पवार, गुड्डी गुलिया, वीरमति संधू एवं युवा विंग का काम करण मलिक एवं विनय मलिक को सौंपा गया है। कमेटी के गठन के बाद यह सभी जाट एकजुटता दिखाते हुए सेक्टर-6 के अंदर से होते हुए चंडीगढ़ -शिमला नेशनल हाईवे पर पहुंचे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें