फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी हैं विधायक लेकिन लाल बत्ती लगकर घूमते हैं पतिदेव!

Tue, 14 Mar 2017 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर
विज्ञापन
विधायक पत्नी की लाल बत्ती लगी कार में पहुंचे भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कालका विधायक लतिका शर्मा के पति और भाजपा नेता सुभाष शर्मा पत्नी की लाल बत्ती वाली कार में घूमते दिखे। मीडिया कर्मियों ने जब कार की तस्वीरें ली तो वह कार्यक्रम को बीच में छोड़कर वहां से चले गए। रविवार को पंजाब भाजपा द्वारा आयोजित जीरकपुर में एक कार्यक्रम के दौरान यह देखने को मिला। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भाजपा की जीत के बाद पंजाब प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की सचिव एकता नागपाल की ओर से जीरकपुर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विधानसभा हलका कालका (हरियाणा) से विधायक लतिका शर्मा को बतौर मुख्यातिथि थी, लेकिन हाईकमान ने उन्हें दिल्ली बुला लिया। लतिका की गैर मौजूदगी में उनके पति सुभाष शर्मा लाल बत्ती वाली मर्सडीज कार में पहुंचे। 

उन्होंने अपनी कार कार्यक्रम स्थल के पास खड़ी कर दी, जिसे देखकर हर कोई हैरान था। मीडिया कर्मियों ने जब बत्ती लगी कार की फोटो खींचने शुरू कर दिए तो सुभाष शर्मा के गनमैन ने देख लिया। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी सुभाष शर्मा को दी। इसके बाद शर्मा कुछ देर तक मंच पर रहे पर कुछ देर बाद कार्यक्रम के बीच में ही अचानक उठ गए और जरूरी काम बताकर वापस जाने का आग्रह करने लगे। कुछ देर बाद वह पत्नी लतिका शर्मा की बत्ती लगी कार में बैठे और चुपचाप वहां से निकल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक पत्नी की लाल बत्ती लगी कार में पहुंचे भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा सरकार द्वारा कालका से विधायिका लतिका शर्मा को बत्ती लगाने की अनुमति मिली है, लेकिन उनके पति सुभाष शर्मा अकसर इस कार में घूमते नजर आते हैं। इससे पहले सुभाष शर्मा पत्नी लतिका शर्मा की कार में बैठकर क्षेत्रों में घूमते होने को लेकर समाचार पत्रों में सुर्खियां बटोर चुके हैं।

मैं आउट ऑफ स्टेशन हूं, इसलिए मामला मेरी जानकारी में नहीं है। कल ही वापस पहुंचकर संबंधित मामले की जांच करके कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव आचार संहिता के दौरान किसी भी राजनीतिक दल के नेता को कार पर बत्ती लगाकर घूमने की मंजूरी नहीं दी गई है। 
-परविंदर सिंह हीर, डीएसपी, डेराबस्सी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें