पडरौना। पीएम-श्री केंद्रीय विद्यालय गांगरानी में बृहस्पतिवार को फिट इंडिया सप्ताह कार्यक्रम के तहत वार्षिक खेल दिवस का आयोजन हुआ। इसमें 100 मीटर दौड़, रिले दौड़, स्पून एंड लेमन दौड़, बैलून फाइट और बॉक्सिंग प्रतियोगिता हुई। इस प्रतियोगिता में सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
सबसे पहले हुई बॉक्सिंग प्रतियोगिता में अनस राजा और अंशुमान सिंह विजेता घोषित हुए। इसके बाद हुई 100 मीटर दौड़ में ऋतिक कुमार सौंदर्या, आदित्य व रज़िया परवीन विजेता रहे। इसी तरह बालक वर्ग की हुई रिले दौड़ में शिवाजी सदन व टैगोर सदन औ र बालिका वर्ग में रमन सदन विजेता घोषत हुए। अंत में प्राचार्य उमेश पांडेय ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिता विद्यार्थियों में शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक होती हैं। इसलिए ऐसी प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक विद्यार्थियों को प्रतिभाग करना चाहिए। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का संचालन सुनील चौरसिया, अनुषा समद व अंकुर ने किया।
इस दौरान खेल शिक्षक सौरभ कुमार श्रीवास्तव, रमेश चन्द्र तिवारी, मुनव्वर हुसैन, अभिषेक कुमार राय, व्यास कुमार, आभा कृष्णा, मनीषा जायसवाल, अर्जुन यादव, अजीत आदि मौजूद रहे।