फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैजल मॉल के विरोध में उतरे कर्मचारी

Sun, 12 Oct 2014 11:31 PM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-17 कैजल मॉल के सुरक्षा और सफाई कर्मियों ने मानदेय घटाने का विरोध करते हुए ड्यूटी से मना कर दिया। कर्मियों ने कैजल मॉल अधिकारियों से दिवाली का बोनस भी देने की मांग की।
विज्ञापन


एक साल से कैजल मॉल में तैनात सुरक्षाकर्मी रोष स्वरूप वर्दी उतार कामकाज छोड़ सेक्टर-17 स्थित पार्क में जाकर बैठ गए।

इस दौरान कैजल मॉल में आने वालों लोगों की चेकिंग सिक्योरिटी सुपरवाइजर पवन ने अकेले ही संभाली, जबकि उनकी मदद के लिए आउटपुट पर फेकल्टी मैनेजर विशाल स्वयं नजर आए।

हालांकि वे वहां किसलिए खडे़ थे इस बारे में स्पष्ट रूप पता नहीं चल पाया। काफी समय तक उन्हें वहीं देखा गया। रोष जताते हुए कर्मियों ने डीसी रेट देने की मांग करते हुए बताया कि उन्होंने मानदेय बढ़ाने की अपील की थी, लेकिन वेतन घटाकर 6037 रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा उन्हें उम्मीद थी कि त्योहार पर उन्हें कुछ आर्थिक मदद या फिर बोनस मिलेगा, लेकिन हुआ इसके विपरीत।

ड्यूटी छोड़ उतारी वर्दी
अक्रोशित सुरक्षाकर्मियों ने ड्यूटी छोड़ दी और वर्दी उतारकर वे सिविल ड्रेस में सेक्टर-17 में ही बने पार्क में जाकर बैठ गए।

इससे पहले जैसे ही उन्हें पता चला कि उनका मानदेय घटाकर 6037 कर दिया गया है, तो धीरे-धीरे उनमें रोष पनपता गया और रविवार को उन्होंने ड्यूटी न करने का ऐलान करते हुए पार्क में बैठकर रणनीति बनाने का फैसला किया।

खास होने की बजाय फीकी हो दिवाली
कैजल मॉल में काम कर रहे सुरक्षा और सफाई कर्मियों को उम्मीद थी कि बोनस और मानदेय बढ़ने से इस बार उनकी दिवाली खास होगी, मगर उनका दीपोत्सव फीका हो गया। मानदेय बढ़ने की बजाए उल्टा एक हजार रुपये कम हो गया, जबकि बोनस की तो अब उम्मीद ही नहीं रही।

आईकार्ड पर किसी के नहीं हस्ताक्षर
शॉपिंग मॉल में तैना सुरक्षाकर्मियों को आईकार्ड इशू किए गए हैं। मगर यहां गौर करने वाली बात तो यह है कि जारी किए इन इशू आईकार्ड पर अथोरिटी के हस्ताक्षर नहीं है और न ही इन पर आईकार्ड धारक के साइन हैं।

दिन में 11 और रात को 5 गार्ड
सेक्टर-17 स्थित कैलज मॉल में दिन-रात में 16 सुरक्षाकर्मी काम कर रहे हैं। दिन के समय कुल 11 सुरक्षाकर्मी मॉल में विभिन्न हिस्सों पर तैनात रहते हैं, जबकि रात को पांच सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी मॉल में रहती है।

इन्होंने शॉपिंग मॉल के बाहर लगाए नारे
वेतन कटौती का विरोध कर जिन्होंने शॉपिंग मॉल के बाहर नारेबाजी कर रोष जताया, उनमें सुरक्षाकर्मी अनुज सिंह, संदीप, नरेंद्र बाबैन, राजीव, हरकेश सिंह, जोगिंद्र, राजपाल, रिंकू, गुरमेल, प्रवीण, लखविंद्र, बलजीत, सुनील व रेणु तथा सफाई कर्मियों में दीपक, पवन, सुखविंद्र, प्रदीप, अमनजीत शामिल हैं।

छुटिटयां भी कर दी रद
सफाई कर्मियों ने आरोप लगाया कि उनकी महीने में चार छुटिटयां होती हैं, लेकिन वेतन कटौती के साथ-साथ वे भी रदद कर दी गई हैं। जब इस बारे में उन्होंने अधिकारियों से बात की, तो कोई भी संतोष जनक उत्तर नहीं मिला।

इनके पास समय नहीं बात करने का
मामले की जानकारी हासिल करने के लिए जब कैजल मॉल में फैकल्टी मैनेजर विशाल और एमडी रमेश कुमार से फोन पर संपर्क किया गया, तो दोनों ने थोड़ी देर बाद बात करने को कह कर लाइन कट कर दी। विशाल के पास दो-तीन बार फोन किया गया, मगर वे फोन अटेंड करने की बजाय काटते रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें