फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल का जवान छत्तीसगढ़ में शहीद

Sat, 25 Oct 2014 03:45 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, पाई
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल के गांव चंदाना के आईटीबीपी का जवान छत्तीसगढ़ में नक्सलियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गया। सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया है। शुक्रवार देर रात कपिल का पार्थिव शरीर गांव पहुंचेगा। दो वर्ष पूर्व ही कपिल शर्मा सुपुत्र सतपाल शर्मा भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस में भर्ती हुआ था।
विज्ञापन


कपिल इस समय छत्तीसगढ़ में तैनात था। जहां पर वह बीते दिन नक्सली मुठभेड़ में वीर गति को प्राप्त हो गया। छत्तीसगढ़ के राय खेड़ी गांव में हुए इस हमले में 15 नक्सली मारे गए, जबकि सेना के 7 जवान शहीद  हुए। इनमें से छह जवान हरियाणा के हैं और उनमें से एक चन्दाना गांव का कपिल शर्मा था।

कपिल अपने परिवार में सबसे छोटा था और दो बहनों किरण व नीलम का इकलौता भाई था। उनकी बहनों की भी अभी तक शादी नहीं हुई थी। कपिल के वीर गति को प्राप्त होने से उनकी दोनों बहनों, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

माता कमला को बार-बार बेहोशी

माता कमला को बार-बार बेहोशी आ रही है। 22 वर्षीय इस वीर के शहीद होने से गांव ही नहीं अपितु आसपास के गांवों में भी मातम छा गया और इसके घर पर शोक व्यक्त करने के लिए लोगों का तांता लग गया। कपिल के शव को सेना के जवान हवाई मार्ग के माध्यम से दिल्ली लेकर आ चुके हैं, जो देर रात्रि चन्दाना गांव में शव लेकर पहुंचेंगे। शनिवार को इसके पैतृक गांव चन्दाना में अंतिम संस्कार किया जाएगा।  

गांव में नही मनाया गया पर्व
बहन किरण व नीलम के लिए इससे दुखद बात क्या होगी कि भाई दूज के दो दिन पूर्व ही उनका भाई शहीद हो गया। सांत्वना देने के लिए आ रहे लोग भी खुद को रोक नहीं पा रहे हैं तथा उनकी आंखें भी परिवार की हालत देखकर नम हो गईं।
इस वीर के जाने के बाद अब परिवार का गुजारा बसर कैसे होगा। इस का पिता सतपाल उर्फ भरथू कैथल की अनाज मडी में मजदूरी का कार्य करता है। इस के नौकरी लगने के बाद पिता ने सोचा था कि अब परिवार का गुजारा बसर ठीक से होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें