कपूरथला के कबड्डी खिलाड़ी की कनाडा में मौत से खेल जगत में शोक की लहर हैं। वहीं खिलाड़ी के पैतृक गांव में सन्नाटा पसरा है। मृतक पांच महीने पहले कनाडा गया था। पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
पंजाब के कपूरथला से पांच महीने पहले कबड्डी खेलने कनाडा गए खिलाड़ी की मौत हो गई। कनाडा के वैंकूवर में संदिग्ध परिस्थितियों में कबड्डी खिलाड़ी की जान गई है। मृतक की पहचान कपूरथला के कस्बा ढिलवां के गांव संगोवाल निवासी 31 वर्षीय तलविंदर सिंह तिंदा के रूप में हुई है। मृतक तलविंदर सिंह के पिता सीतल सिंह ने बताया कि तलविंदर सिंह करीब पांच महीने पहले वैंकूवर कबड्डी खेलने गया था। मौत की खबर से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं खेल जगत में शोक की लहर छाई है। मृतक के गांव में सन्नाटा पसरा है।