फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां हो रही कबड्डी प्रतियोगिता, 1 करोड़ का मिलेगा इनाम, कमर कस आ जाइए मैदान में

Sat, 16 Feb 2019 08:45 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

जोश, जज्बे से भरे कबड्डी खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा के हिसार में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी इनाम राशि एक करोड़ रुपये होगी। हिसार में पहली बार एक करोड़ की इनामी राशि की कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। यह आयोजन महाबीर स्टेडियम में 22 से 24 फरवरी तक किया जाएगा।

विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित अनेक गण्यमान्य व्यक्ति व ओलंपियन खिलाड़ी भी शिरकत करेंगे। अतिरिक्त उपायुक्त अमरजीत सिंह मान ने लघु सचिवालय स्थित जिला सभागार में पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल अखिल भारतीय राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के प्रबंधों के लिए अधिकारियों की बैठक ली।  

निजी कंपनी संभालेंगी सारे काम 
एएस मान ने बताया कि हिसार में पहली बार एक करोड़ रुपये के इनाम की कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जिसमें राष्ट्रीय स्तर पर देशभर की टीमें शिरकत करेंगी। उन्होंने कहा कि टेंट सहित अनेक प्रबंध कार्यों का निजी कंपनी को टेंडर दिया गया है, जो स्टेडियम के सुंदरीकरण से लेकर अन्य जरूरी इंतजाम करेंगी।
विज्ञापन


 उन्होंने बताया कि स्टेडियम में दर्शकों के बैठने के लिए आठ हजार कुर्सियां लगाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि स्टेडियम में सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए। तैयारियों के कार्य में लगे प्रत्येक कर्मचारी व अधिकारी के पहचान पत्र बनाए जाएं, जिन्हें पहनकर ही वे स्टेडियम में जा सकें। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें