फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूटीराम ने जीरो एफआईआर पर उठाए सवाल

Wed, 08 Jan 2014 12:57 PM IST
अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्योति मर्डर मामले में पंचकूला पुलिस द्वारा दर्ज जीरो एफआईआर से बूटी राम संतुष्ट नहीं है। ज्योति के पिता बूटी राम के वकील जितेंद्र सहरावत के मुताबिक 23 दिसंबर को भुंगा, मोहाली, चंडीगढ़ के बाद पंचकूला कोर्ट में भी विधायक रामकुमार के लोगों ने बूटी राम को धमकाया।
विज्ञापन


इस कारण पंचकूला भी क्षेत्राधिकार बनता है। इस मामले पर जल्द ही बूटी राम के वकील पंचकूला पुलिस को रिप्रेजेंटेशन देंगे।

उन्होंने कहा कि बूटी राम के साथ मारपीट की गई और हथियारों से लैस युवकों ने मोहाली में जान से मारने की धमकी दी थी।

ऐसे में किसी एक क्षेत्र से यह मामला नहीं जुड़ा है। उन्होंने कहा कि जेल में रहते हुए विधायक के इशारे पर किसके जरिये धमकियां दिलवाई गईं, इस मामले की भी जांच की जानी चाहिए।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें