जस्टिस एसजे वजीफदार पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश हो सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने उनके नाम की सिफारिश की है। उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया की भारत के प्रधान न्यायाधीश टीएस ठाकुर की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की हाल ही में बैठक हुई थी जिसमें जस्टिस वजीफदार और जस्टिस भोंसले की प्रोन्नति की सिफारिश की गई। मुंबई से स्थानांतरित होने के बाद जस्टिस वजीफदार 15 दिसंबर 2014 से पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश हैं।