चंडीगढ़। जूनियर गोल्फ चैंपियनशिप में युवा खिलाड़ियाें ने विभिन्न कैटेगिरी में हिस्सा लेते हुए विजेता और उपविजेता ट्राॅफियों को जीतने में कामयाबी हासिल की। पंचकूला गोल्फ क्लब में आयोजित चैंपियनशिप में ट्राइसिटी के प्रतिभागियाें ने हिस्सा लिया। लड़कों के ए कैटेगरी में अजय कुमार विजेता और अवतार सिंह उपविजेता बने। लड़कियों में इश्मिता विजेता बनी। लड़कों के बी कैटेगरी में अंशुमन विजेता और लड़कियों में गुरनीत सैखों विजेता बनीं। लड़कों के सी कैटेगरी में अवराहम विजेता बने। लड़कियों में मायरा विजेता बनीं। लड़को के डी कैटेगरी में यशांक विजेता और रणविजय उपविजेता रहे। लड़कियों के सनिंगधा विजेता और वान्या उपविजेता बनीं। लड़कों के ई वर्ग में अर्णव कुमा विजेता और विष्णु मंडल उपविजेता बने। लड़कों के एफ केटागेरी में संभव अग्रवाल विजेता और कैरव गुप्ता उपविजेता बने। लड़कियों मे जैनब विजेता बनी।हीं, पिन के निकट का खिताब विष्णु मंडल को, लॉगेस्ट ड्राइव का खिताब बैसल को, स्ट्रेट ड्राइव का खिताब संभव अग्रवाल को मिला। पटिंग और चिपिंग कंपीटीशन का अवार्ड शिहान गोयल और अराध्या गोयल उपविजेता रहे।