फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएमसीएच 32 से कूदने का मामलाः चुन्नी लाल के बेटे ने जीएमसीएच-32 के खिलाफ पुलिस में दी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। बीते रविवार को जीएमसीएच-32 की पांचवीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या करने वाले कोरोना संक्रमित चुन्नी लाल के बेटे ने पुलिस को शिकायत देकर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई और इंसाफ की गुहार लगाई है। शिकायत में उन्होंने कहा है कि लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से कार्रवाई करे ताकि उन्हें न्याय मिल सके।
विज्ञापन

चुन्नी लाल के रिश्तेदार नारायण प्रसाद ने बताया कि सोमवार को शव का पोस्टमार्टम जीएमसीएच-32 में करवाया गया। इस दौरान परिजनों का भी रो-रो कर बुरा हाल था। इसके बाद देर शाम सेक्टर-25 में अंतिम संस्कार कर दिया गया। साथ ही पुलिस को अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ शिकायत दी गई है। चुन्नी लाल की मौत के मामले में जिम्मेवार लोगों पर पुलिस बनती कार्रवाई करे। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन के बाद कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि रविवार सुबह चुन्नी लाल ने जीएमसीएच-32 की पांचवीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। हॉस्पिटल स्टाफ ने देखते ही चुन्नी लाल को फौरन इमरजेंसी वार्ड में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया था कि बीते 31 जुलाई से जीएमसीएच-32 के पांचवीं पर कोरोना वार्ड में एडमिट थे। वहीं घटना के बाद एक ऑडियो सामने आया था। इसमें चुन्नी लाल ने कहा था कि उनका अस्पताल में सही तरीके से देखभाल नहीं किया जा रहा है। इसकी वजह से चुन्नी लाल के परिजनों ने आरोप लगाया है कि अस्पताल की लापरवाही की वजह से उनकी मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें