फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: जूडो खिलाड़ी संयम ने जीता ताइपे में कांस्य पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
चडीगढ़। जूडो खिलाड़ी संयम चौधरी ने कैडेट एशियन कप-2025 में कांस्य पदक जीता है। यह चैंपियनशिप 14 से 16 जुलाई तक ताइवान के ताइपे में खेली जा रही है।
विज्ञापन

इंडिया टीम के हेड कोच विवेक ठाकुर ने बताया कि संयम ने 50 से कम किलो भार वर्ग में यह उपलब्धि हासिल की। चंडीगढ़ जूडो एसोसिएशन के सचिव एनएस ठाकुर ने कोच व खिलाड़ी दोनों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी। संयम शिशु निकेतन स्कूल में 12वीं कक्षा के छात्र है।
विज्ञापन

संयम ने बताया कि वह देश के लिए ओलंपिक में पदक जीतना चाहते है। इसके लिए वह कोच विवेक ठाकुर के मार्गदर्शन में कड़ा अभ्यास कर रहे है। संयम के पिता शिव मोहन चंडीगढ़ के सेक्टर-16 अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता अंजना चौधरी गृहिणी हैं।
विज्ञापन

संयम की उपलब्धियां
-पेरू में 2024 वर्ल्ड जूडो चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व किया
- सब-जूनियर राष्ट्रीय जूडो चैंपियनशिप 2023 चेन्नई में स्वर्ण पदक
- कैडेट राष्ट्रीय जूडो चैंपियनशिप 2024 पुणे में रजत पदक
-अंडर-17 एसजीएफआई. स्कूल गेम्स 2024, जम्मू में स्वर्ण पदक, जहां उन्हें टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी चुना गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें