घटना हरियाणा के फतेहाबाद की है, जहां महिला जूडो की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी पूजा (20) ने शनिवार देर रात कैलाश कॉलोनी स्थित किराये के मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
पुलिस को मृतका के शव के पास डायरी के अंदर एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें मृतका ने खेल को अपने सुसाइड की मुख्य वजह बताते हुए किसी के खिलाफ कार्रवाई न करने की बात कही है। इसी सुसाइड नोट में एक युवक का भी जिक्र किया गया है, जिसमें उसे अपना ध्यान रखने को कहा गया है।
सुसाइड नोट में लिखी यही बात मामले को संदिग्ध बना रही है, लेकिन परिजनों ने इस संदर्भ में कोई भी जानकारी होने से इंकार कर दिया। उनके बयानों के आधार पर पुलिस ने भी इत्तेफाकिया कार्रवाई करते हुए धारा-174 की धारा ही जोड़ी है। हालांकि सिटी एसएचओ सुरेंद्र कंबोज ने यह जरूर कहा है कि पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही है। अगर कोई और सुराग मिलता है तो उसी अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पूजा (20) निवासी गांव बैजलपुर, ब्लॉक भूना जूडो की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी थी और अपने खेल को लेकर काफी गंभीर थी। कुछ समय पहले ही तैयारी को ज्यादा समय देने के लिए वह गांव छोड़कर भोड़ियाखेड़ा के पास स्थित स्वामीनगर में एक किराये के मकान में शिफ्ट हो गई थी। कुछ समय तक बनगांव क ी ही कुछ लड़कियां भी उसके साथ रूममेट बनकर रही थीं। लेकिन पिछले काफी समय से पूजा इस मकान में अकेली रहती थी। पुलिस एसएचओ सुरेंद्र कंबोज की मानें तो शनिवार रात को मृतका के मकान मालिकों के पास पूजा के परिजनों का फोन आया कि वह फोन नहीं उठा रही है, इसलिए पूजा की उनसे बात करा दें।