फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत मामले में आरोपी पूर्व एसएचओ जसविंदर कौर को मिली जमानत, जानिए क्या था मामला

Tue, 15 Sep 2020 12:51 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

पांच लाख रुपये की रिश्वत के मामले में मनीमाजरा थाने की पूर्व एसएचओ जसविंदर कौर को सीबीआई अदालत से जमानत मिल गई है। यह जमानत एक लाख रुपये की गारंटी पर मिली है। बीते शुक्रवार को जसविंदर कौर ने याचिका दायर कर जमानत मांगी थी। उसने कहा था कि वह दिल की मरीज है। उसे मामले में झूठा फंसाया जा रहा है। वह जमानत के बाद किसी भी गवाह से संपर्क नहीं करेगी, जबकि सीबीआई ने विरोध करते हुए कहा कि मनीमाजरा थाने की सीसीटीवी फुटेज से जसविंदर कौर पर लगे सभी आरोप सही साबित हो रहे हैं।

विज्ञापन


बीते 30 जून को मनीमाजरा निवासी गुरदीप सिंह ने सीबीआई को शिकायत दी थी कि जसविंदर कौर ने धोखाधड़ी मामले को सुलझाने के एवज में पांच लाख रुपये रिश्वत मांगी थी। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की धमकी भी दी। इसके बाद सीबीआई ने बिचौलिए भगवान सिंह को एक लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। इसके बाद से जसविंदर कौर 30 जून से फरार हो गई थी। अदालत ने उन्हें भगोड़ा घोषित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी थी। इसी बीच 25 जुलाई को जसविंदर कौर ने अदालत में सरेंडर कर दिया था। सीबीआई ने जसविंदर का दो दिन का रिमांड भी लिया था, जहां से उन्हें बुड़ैल जेल भेज दिया गया था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें