फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के 10 जिलों में जेपी नड्डा पार्टी कार्यालयों का नहीं करेंगे उद्घाटन, इस वजह से कार्यक्रम स्थगित

Wed, 18 Nov 2020 07:28 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
जेपी नड्डा (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

पंजाब के 10 जिलों में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 19 नवंबर को पार्टी कार्यालयों का उद्घाटन करने वाले थे लेकिन इस कार्यक्रम को अब स्थगित कर दिया गया है। इस बात की जानकारी पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने दी है। शर्मा ने बताया कि पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा के निधन की वजह से कार्यक्रम को स्थगित किया गया है। 

विज्ञापन


मृदुला सिन्हा का निधन देश और भाजपा के लिए बहुत बड़ी क्षति है। शर्मा ने मृदुला सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सिन्हा एक उत्कृष्ट नेता थीं और उन्होंने जनसंघ के दिनों से पार्टी की सेवा की थी। वह एक प्रखर लेखिका व दूरदर्शी थीं। साहित्य की दुनिया में उनके व्यापक योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। 

जेपी नड्डा का करेंगे घेराव : रवनीत बिट्टू
जेपी नड्डा की प्रस्तावित पंजाब यात्रा का विरोध भी शुरू हो गया है। लुधियाना से कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने एलान किया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के पंजाब आने पर उनका विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह सूबे के किसानों और खेत मजदूरों को साथ लेकर नड्डा का घेराव करेंगे। रवनीत बिट्टू ने यह एलान अपने ट्वीटर हैंडल पर ट्वीट कर किया।
विज्ञापन


किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी करेगी घेराव
किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के पंजाब दौरे के दौरान किसान संगठन अपनी मांगों को लेकर उनका घेराव करेंगे। केंद्र सरकार जबरदस्ती पंजाब में पैसेंजर ट्रेनें नहीं चला सकती है। संघर्ष कमेटी ने पंजाब में मालगाड़ियों के चलाने की इजाजत दी है। जब तक केंद्र सरकार कृषि कानून रद्द नहीं करती और अन्य मांगें स्वीकार नहीं करती तब तक पंजाब में पैसेंजर ट्रेनें नहीं चलेंगी।

पंधेर ने कहा कि प्रदेश स्तरीय कोर कमेटी की बैठक में फैसला लिया गया है कि केंद्र सरकार धक्के से पंजाब में पैसेंजर ट्रेनें नहीं चला सकती है।  उन्होंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पंजाब का दौरा कर लोगों से कृषि कानूनों पर बातचीत करना चाहते हैं। नड्डा के पंजाब आने पर किसान संगठन काले झंडे के साथ अपनी मांगों को लेकर उनका घेराव और विरोध करेंगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें