फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सीएम ने अनुकंपा आधार पर 14 शहीदों के आश्रितों को नौकरी की दी मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रिमंडल की बैठक में हुई। इस दौरान 14 शहीदों के आश्रितों को अनुकंपा आधार पर नौकरी प्रदान करने की स्वीकृति प्रदान की गई। इनमें ग्रुप बी के दो और ग्रुप सी के 12 आश्रित शामिल हैं। 2014 से अब तक प्रदेश में 403 शहीदों के आश्रितों को नौकरियां प्रदान की गई है। सरकार द्वारा शहीदों के जिन 14 आश्रितों को नौकरियां प्रदान की गई हैं। उनमें वे लोग शामिल है, जो शहीद के शहादत के समय नाबालिग थे और शैक्षणिक योग्यता पूरी नहीं करते थे। उन्हें सरकार की अनुकंपा आधार पर नौकरी की योजना की जानकारी नहीं थी। उन्होंने योजना के तहत तीन वर्ष की तय समय सीमा के भीतर नौकरी के लिए आवेदन नहीं किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें