फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में नौकरी छूटने से परेशान बीए की छात्रा ने घर में फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

चंडीगढ़। मलोया निवासी बीए अंतिम वर्ष की एक छात्रा ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान यशिका (20) के रूप में हुई है। मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इसमें उसने खुद को अपनी मौत का जिम्मेदार बताकर लिखा कि ‘वह इतनी मेहनत नहीं कर सकती है’..। पुलिस जांच में सामने आया कि यशिका मोहाली स्थित एक शोरूम में काम करती थी। लॉकडाउन के दौरान उसकी नौकरी छूट गई थी।
जानकारी के अनुसार घटना रविवार सुबह करीब 8.30 बजे की है। जब पुलिस को सूचना मिली कि मलोया कॉलोनी में एक युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फौरन युवती को जीएमएसएच-16 में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि घटना के वक्त यशिका की मां मंदिर गई हुई थी। उसके पिता सुरक्षाकर्मी का काम करते हैं। वह भी तब किसी काम से बाहर गए हुए थे। उसका एक भाई खेल रहा था जबकि दूसरा भाई घर में सो रहा था। वह पंजाब विश्वविद्यालय में पढ़ती थी। कोरोना काल से पहले वह मोहाली स्थित एक शोरूम में काम करती थी, लेकिन लॉकडाउन के दौरान किसी कारण उसकी नौकरी छूट गई थी। इस वजह से वह परेशान रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि उसके घर की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। रविवार सुबह उसने फंदा लगाकर आत्महत्या समाप्त कर ली। पुलिस ने शव को अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मलोया थाना पुलिस ने 174 सीआरपीसी के तहत मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें