पंजाब की विभिन्न जिला परिषदों द्वारा संचालित प्राइमरी स्कूलों में 4901 ईटीटी टीचरों की नियुक्ति की जाएगी।
ग्रामीण विकास व पंचायत मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा ने कहा कि टीचरों की भरती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी। आवेदन पत्र देने की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन की गई है।
उम्मीदवार घर बैठे ही आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए ग्रमीण विकास व पंचायत विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
योग्यता, फीस, आरक्षण व शर्तों के बारे में सारी जानकारी भी वेबसाइट पर देखी जा सकती है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 15 मार्च-14 को शाम पांच बजे तक है।
फीस जमा करवाने की आखिरी तारीख 21 मार्च-14 है। ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 28 मार्च-14 को शाम पांच बजे तक भरे जा सकते हैं। रखड़ा ने कहा कि आवेदन सिर्फ ऑनलाइन ही लिए जाएंगे।
डाक या कोरियर द्वारा कोई आवेदन नहीं लिया जाएगा।