फायर डिपार्टमेंट में खाली पड़ी पोस्टों को जल्द ही भरा जाएगा। नगर निगम की फायर कमेटी की शुक्रवार को हुई बैठक में 362 पोस्ट भरने का फैसला लिया गया। इस संबंध में अब निगम सदन की बैठक में प्रस्ताव लाया जाएगा।
इसके अलावा फायर फाइटर्स की इंश्योरेंस करवाने के संबंध में फैसला हुआ है। शुक्रवार को निगम की पुरानी फायर कमेटी की बैठक हुई। नई कमेटी को अभी तक प्रशासन से मंजूरी नहीं मिली है।
वहीं कमेटी ने पिछले साल फायर डिपार्टमेंट की खामियों को लेकर एक रिपोर्ट तैयार की थी, जिस पर दोबारा चर्चा नहीं हुई। अब यह रिपोर्ट भी इस महीने की निगम सदन की बैठक में लाई जा सकती है।