चंडीगढ़। शेर-ए-पंजाब टी-20 कप के मुकाबले में जेके सुपर स्ट्राइकर्स ने रॉयल फैंटम्स पर 8 विकेट की शानदार जीत दर्ज की। रॉयल फैंटम्स के 20 ओवर में बनाए 165/9 रन के जवाब में सुपर स्ट्राइकर्स ने 17.3 ओवर में 166/2 रन बना लिए। जसकरनवीर और सनवीर ने अर्धशतक लगाए। मुकाबला मोहाली स्थित पीसीए स्टेडियम में खेला गया। मनदीप सिंह ने 74 रन की पारी खेली। इमानजोत सिंह ने 4 बल्लेबाजों को चलता किया और कप्तान सनवीर सिंह ने 2 विकेट झटके। प्रदीप और जस इंदर ने 1-1 विकेट चटकाया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेके सुपर स्ट्राइकर्स के लिए जसकरनवीर सिंह पॉल ने अच्छी शुरुआत की। विश्वप्रताप 8 रन बनाकर लौट गए परंतु दूसरी ओर से सनवीर सिंह ने रन बटोरे। जसकरनवीर ने 42 गेंदों पर नाबाद 60 रन की पारी खेली और सनवीर सिंह ने 28 गेंदों पर 62 रन जोड़कर टीम को 17.3 ओवर में 8 विकेट की जीत दिला दी। गेंदबाजी में हरप्रीत बराड़ ने एक विकेट झटका।