फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: जजपा के लिए अपने ही विधायक बने चुनौती, विधानसभा चुनाव में दूसरे दलों से लड़ने की कर रहे तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
-रामनिवास सुरजाखेड़ा के बाद अब गौतम और सिहाग भी कर रहे मनोहर का गुणगान
विज्ञापन

-क्षेत्र के हिसाब से अन्य विधायक भी तलाश रहे भविष्य की संभावनाएं

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। भाजपा सरकार में गठबंधन में शामिल जननायक जनता पार्टी (जजपा) के लिए उसके विधायक ही चुनौती बन गए हैं। नाराज विधायक फील्ड से लेकर विधानसभा में खुलकर बोलने लगे हैं। इससे भी बड़ी बात ये है कि जजपा से नाराज विधायकों की दूसरे दलों से नजदीकियां बढ़ रही हैं। नरवाना से जजपा विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा के बाद अब नारनौंद से विधायक रामकुमार गौतम और बरवाला विधायक जोगीराम सिहाग भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल का गुणगान कर रहे हैं। पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली पहले से ही भाजपा के संपर्क में हैं और सुभाष बराला के राज्यसभा में जाने के बाद उनके लिए मैदान साफ है।
विज्ञापन

राज्य में जजपा के कुल 10 विधायक हैं। इनमें दुष्यंत चौटाला डिप्टी सीएम हैं और उनके पास 10 विभागों की जिम्मेदारी है। इनके अलावा, जजपा कोटे से अनूप धानक और देवेंद्र बबली मंत्री हैं। दसों विधायक सरकार के साथ हैं और कार्यकाल पूरा होने तक साथ रहेंगे। लेकिन विधायक 2024 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर अपनी जमीन मजबूत करने में जुटे हैं। नरवाना से विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा सरकार बनने के बाद से ही नाराज चल रहे हैं और बैठकों से दूरी बनाए हुए हैं। वह कई बार खुलकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल की प्रशंसा कर चुके हैं। दूसरा नंबर, रामकुमार गौतम का आता है, वह साढ़े चार साल से जजपा और डिप्टी सीएम को निशाने पर लेते रहे हैं। मंत्री नहीं बनाए जाने का दर्द और डिप्टी सीएम द्वारा एक साथ कई विभाग लेने पर वह घेरते रहे हैं। पहले, रामकुमार गौतम सरकार पर भी निशाना साधते थे, लेकिन इस बार बजट सत्र में गौतम के सुर मनोहर लाल के प्रति बदले मिले। गौतम ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल की तारीफ की, बल्कि सरकार की योजनाओं की भी खुले दिल से प्रशंसा की। यह पहली बार है कि गौतम मनोहर का गुणगान कर रहे हैं। गौतम की मनोहर से नजदीकियों का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि सदन में जजपा द्वारा बोलने के लिए नाम नहीं देने पर भी गौतम को बुलवाया गया। इसके अलावा, बरवाला से विधायक जोगीराम सिहाग ने भी सदन में कहा था कि मनोहर लाल तीसरी बार सीएम बनेंगे। तीनों विधायकों की भाजपा से नजदीकियां बढ़ रही हैं। खास बात ये है कि गौतम और सिहाग का इतिहास भाजपाई रहा है। इसी प्रकार, कुछ अन्य विधायक भी अपनी आगामी तैयारी में जुटे हैं और कांग्रेस नेताओं से लगातार संपर्क में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें