फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: भाजपा ने लोकसभा सीटों के लिए संभावित उम्मीदवारों का पैनल किया तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय चुनाव समिति को भेजा पैनल, सभी मौजूदा सांसदों का नाम शामिल
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी ने सभी दस लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों का पैनल केंद्रीय चुनाव समिति को भेज दिया है। पार्टी ने हर पैनल में मौजूदा सांसद और क्षेत्र के कद्दावर नेता का नाम शामिल किया है। अब केंद्रीय चुनाव समिति इन नामों पर चर्चा करेगी और उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। सूत्रों ने कहा है कि पार्टी जल्द ही उम्मीदवारों के नाम जारी कर सकती है। उम्मीदवारों के नामों पर मंथन हरियाणा भाजपा की चुनाव समिति की नई दिल्ली स्थित हरियाणा निवास पर आयोजित बैठक में किया गया। बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी, प्रदेश प्रभारी व लोकसभा चुनाव प्रभारी बिप्लब कुमार देब समेत अन्य नेता शामिल रहे। पार्टी ने पिछले ही दिनों चुनाव समिति की घोषणा की थी। बैठक में गृहमंत्री अनिल विज, शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुप्ता और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन

चुनाव समिति ने हर लोकसभा सीट के लिए जो पैनल तैयार किया है, उसके मुताबिक अंबाला लोकसभा सीट के लिए स्व. सांसद रतनलाल कटारिया की पत्नी बंतो कटारिया, सीएम के पूर्व राजनीतिक सचिव कृष्ण कुमार बेदी और पूर्व विधायक बलवंत सिंह सढौरा का नाम शामिल है। कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट के लिए मौजूदा सांसद नायब सिंह सैनी का नाम शामिल है। प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते इस लोकसभा के लिए अन्य नामों पर चर्चा नहीं की गई। इस पर खुद नायब सिंह सैनी हाईकमान के साथ नामों पर चर्चा करेंगे। करनाल लोकसभा सीट के लिए संजय भाटिया, विधायक हरविंद्र कल्याण, एडवोकेट वेदपाल का नाम शामिल है। सोनीपत लोकसभा सीट के लिए सांसद रमेश कौशिक, पहलवान योगेश्वर दत्त, विधायक मोहन लाल बड़ौली, जिला अध्यक्ष तीर्थ सिंह राणा का नाम शामिल है। वहीं, रोहतक लोकसभा सीट के लिए सांसद अरविंद शर्मा, ओमप्रकाश धनखड़ और इनेलो से भाजपा में शामिल हुए सतीश नांदल का नाम शामिल है। गुरुग्राम लोकसभा सीट के लिए सांसद राव इंद्रजीत सिंह, पूर्व राष्ट्रीय सचिव सुधा यादव और पूर्व मंत्री राव नरबीर सिंह, फरीदाबाद लोकसभा सीट के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, पूर्व मंत्री विपुल गोयल और विधायक राजेश नागर का नाम शामिल है। भिवानी लोकसभा सीट के लिए सांसद धर्मबीर सिंह, सुधा यादव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ का नाम शामिल है। हालांकि भूपेंद्र सिंह यादव का नाम शामिल नहीं किया गया है। हिसार लोकसभा सीट के लिए सांसद बृजेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, प्रदेश सचिव कैप्टन भूपेंद्र, डिप्टी स्पीकर रणबीर सिंह गंगवा, कुलदीप बिश्नोई, सिरसा लोकसभा सीट के लिए सांसद सुनीता दुग्गल, पूर्व सांसद अशोक तंवर, प्रो. रविंद्र बलियाला, पूर्व विधायक बलकौर सिंह का नाम शामिल किया गया है। बैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह समेत अन्य नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें