डिप्टी सीएम दुष्यन्त चौटाला पर पूर्व सीएम ओपी चौटाला ने निशाना साधते हुए कहा कि दुष्यंत खुद को टटोले की पार्टी से क्यों निकाला गया। उन्होंने कहा कि दुष्यन्त चौटाला चर्चा करने योग्य व्यक्ति नहीं है। वे सोमवार को पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करने आये थे। सम्मेलन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए चौटाला ने कहा कि भाजपा में चल रही जूतम-पजार से हरियाणा सरकार स्वयं गिर जाएगी।